छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम .

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के तहत एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून ऋतुनिष्ठ वर्षा दीर्घावधि औसत (लॉग पीरियड एवरेज… एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है। 

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महापात्र ने कहा कि 1971 से 2020 तक के बारिश के आंकड़ों के आधार पर हाल के वर्षों में नई दीर्घावधि औसत पेश किया गया है जिसके तहत एक जून से 30 सितंबर के बीच पूरे देश में औसतन 87 सेंटीमीटर बारिश होती है। उन्होंने कहा कि अगर ऋतुनिष्ठ वर्षा दीर्घावधि औसत की 96 फीसदी से 104 प्रतिशत के बीच होती है तो वह सामान्य मानी जाती है। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि महापात्र ने कहा कि आईएमडी अपने पूवार्नुमान में अल नीनो, ला नीनो, हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां और उत्तरी गोलार्ध में बर्फीले आवरण संबंधी स्थिति के प्रभाव पर विचार करता है और यह सभी स्थितियां इस बार भारत में अच्छे मानसून के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा वर्षा होने की बहुत संभावना है।