छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

सरकारी आवास में तैनात सुरक्षा बल के कर्मचारी द्वारा नशे में ड्यूटी करने की जानकारी कांग्रेस की सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल ने विधानसभा में दी। शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए उन्होंने बीते दिनों बंगले में जाने पर उपजे हालातों का भी जिक्र किया। 

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस सदस्य द्वारा उल्लेख किए गए इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने कांग्रेस विधायक को आश्वस्त किया कि वे चिंता न करें, खुद इस मामले में रुचि लेकर बात करेंगे। कांग्रेस सदस्य हर्षिता बघेल ने कहा कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में नशे की सामग्रियों की बिक्री की शिकायतें हैं। कुछ पुलिस कर्मचारी ही ऑन ड्यूटी नशे का सेवन कर तैनात रहते हैं। मेरे बंगले में भी ड्यूटी में आए कर्मचारी नशे में रहते हैं। जो सुरक्षा के लिए आए और नशे की हालत में रहे तो ऐसे में हमारी सुरक्षा चिंताजनक है। हमें ऐसा बल नहीं चाहिए।