ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। भावनात्मक मामले में आप बेहतर बनेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परिवार में आज किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही तोल मोलकर बोले। यदि आपने संतान से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाएं और पारिवारिक मामलों में आप सोच समझ से कोई फैसला लें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। जरूरी कामों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आप अपने कामों को समय से कर पाएंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण जानकारी भी आसानी से जुटा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाएं। उनमें ढील ना बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप जनकल्याण के कार्य से जुड़कर आप नाम कमाएंगे और आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और संतान के संस्कारों और परंपराओं को बल मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप रक्त संबंधी रिश्तों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी भव्य आयोजन के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन आप कुछ नए संपर्कों से लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी घर, मकान या फिर दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने मामलों में सजगता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े निवेश को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों में किसी परिजन के आने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कुछ ठगी और अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। विभिन्न योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे और लाभ के प्रयासों में तेजी आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग में निवेश करते हैं, उन्हें किसी बड़ी दिल को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और व्यावसायिक गतिविधियां भी पहले से बेहतर रहेंगी। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और  परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपको उसमें समय को ध्यान में रखकर किसी काम को करना होगा, तभी आप सभी कामों को समय से पूरे कर पाएंगे। आपके बड़े लक्ष्य  पूरे होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा। बिजनेस में यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आप उसमें धन लगाने से बचें। अपने जरूरी कामों को कल के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी परिजन की  सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। विभिन्न मोर्चा में आपकी सकारात्मकता रहेगी और साझेदारी में काम करने से आपके बिजनेस के कामों में आसानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कामकाज में आपको तेजी दिखानी होगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें और यदि आपने किसी काम की पहल की, तो बाद में वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, इसलिए आपको किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Source: amarujala