छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

छत्तीसगढ़ में हल्की गर्मी का दौर जारी है।  इस बीच एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 24 से 26 फरवरी तक बादल, बारिश का 26 मौसम रहने की संभावना है। 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले जाने के कारण उत्तरी हवाओं का प्रभाव आज से प्रारंभ होने की संभावना है। 23 फरवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
सेवा की कहानी : रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील और पटवारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकतम तापमान रायपुर में 32.4, माना में 31.8, बिलासपुर में 32, पेण्ड्रारोड में 30.3, अंबिकापुर में 28.6, दुर्ग में 34.9 व राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग व राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.8, माना में 19.7, बिलासपुर में 18.6, पेण्ड्रारोड में 18.2, अंबिकापुर में 16, जगदलपुर में 18.1, दुर्ग में 18 और राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान राजधानी रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।