छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  बिलासपुर  

भूकंप से छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर कांपी है। बिलासपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। हालांकि इस भूकंप में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 बतायी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूकंप के झटके महसूस होने से रविवार की दोपहर लोग अचानक हड़बड़ा गए और घरों से बाहर निकलने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 152 किलोमीटर दूर और  इंडस्ट्रीयल सिटी भिलाई भी भूकंप के केंद्र से महज 169 किलोमीटर दूर था। रविवार के दिन ही भारत के किसी राज्य में ये दूसरा भूकंप था. छत्तीसगढ़ से चंद मिनटों पहले लेह लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. लेह में दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता भी 3.1 ही मापी गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2:18 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। इसके कारण अमरकंटक क्षेत्र के इलाकों में लोगों को झटका लगे जाने का पता चला है। इसका केंद्र बिलासपुर से 122 किमी उत्तर-पूर्व सोन नदी के पास बताया जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा मरवाही सहित अमरकंटक और मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा के गांवों में भूकंप के झटके महसूस हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.