रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्नी से अफेयर के शक में एक किराएदार ने मकान मालिक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद की है। आरोपी ने मकान मालिक की दुकान किराए पर लेकर वहां ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। आरोपी पुरुषोत्तम धीवर (25) ने कथित तौर पर पत्नी से अवैध संबंध के शक को लेकर मकान मालिक से विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम का खुलासा जांच के बाद होने की बात पुलिस ने कही है।