बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 भारतीय नागरिक पाए गए हैं। पुलिस और संबंधित थाना क्षेत्रों से दस्तावेज व पहचान का सत्यापन कराने के बाद इन सभी को रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से 15 दिन बाद रिहा कर दिया गया।

वहीं, शेष पांच लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। पुलिस ने इनसे संबंधित अन्य दस्तावेज भी मंगाए हैं। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में कमियां मिली हैं। साथ ही, कुछ लोगों के नाम एसआईआर से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरिया की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
सरिया की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
रायपुर,20 सितंबर 2026/सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया स्थित ग्राम सुखापाली में बदलाव की एक अनूठी और प्रेरणादायक कहानी आकार ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब सभी दस्तावेजों और पहचान संबंधी रिकॉर्ड का बारीकी से सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।