कोरबा। कोरबा जिले में SECL के गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट के लिए सरकारी अस्पताल समेत कई भवनों को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई का विरोध जताया।

दरअसल, हरदीबाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन को शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। बताया गया कि जिस समय भवन को तोड़ा गया, उस दौरान कुछ लोग इलाज कराने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके अलावा छात्रावास, आंगनबाड़ी और पटवारी कार्यालय को भी ध्वस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, भवनों को तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को कटघोरा से भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण दीपका स्थित SECL के मुख्य महाप्रबंधक (GM) कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।