बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 भारतीय नागरिक निकले हैं। मुर्शिदाबाद और संबंधित थाना क्षेत्रों से दस्तावेज एवं पहचान का सत्यापन कराने के बाद पुलिस ने इन लोगों को रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से 15 दिन के भीतर रिहा कर दिया।

वहीं, बाकी बचे पांच लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। पुलिस ने इनके अन्य दस्तावेज भी मांगे हैं। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में कमियां सामने आई हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के नाम एसआईआर से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस संबंधित दस्तावेजों और पहचान की दोबारा जांच कर रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन पांच लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।