रायपुर। राजधानी रायपुर में सायबर ठगी के दो मामलों में रिटायर्ड बैंककर्मी और कारोबारी को निशाना बनाया गया। सायबर ठगों ने दोनों के मोबाइल पर APK फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने बैंक खातों से लाखों रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला बोरियाकला स्थित रिद्धि-सिद्धि लोट्स पार्क निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी चंदूलाल यादव का है। मुजगहन पुलिस के मुताबिक, उनके व्हाट्सऐप पर पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर APK फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। घटना 8 सितंबर की बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ऐतिहासिक जनभागीदारी के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
ऐतिहासिक जनभागीदारी के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
रायपुर, 18 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा मामला लभांडी स्थित रहेजा रेजीडेंसी निवासी होलसेल कारोबारी तनुज निरंजनदास अग्रवाल से जुड़ा है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार, उनके मोबाइल पर APK फाइल भेजी गई थी। इसे डाउनलोड करने के बाद उनके बैंकिंग माध्यमों का दुरुपयोग कर 4 लाख 15 हजार 529 रुपए निकाल लिए गए। तनुज ने 12 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस दोनों मामलों में ठगी के तरीके, बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान नंबरों से भेजी गई APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
समय पर घर पहुंचने की उम्मीद टूटी, मेमू ट्रेनों की देरी से यात्री बेहाल
समय पर घर पहुंचने की उम्मीद टूटी, मेमू ट्रेनों की देरी से यात्री बेहाल
बिलासपुर। रेल मंडल में लोकल और मेमू ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.