बिलासपुर। जांजगीर-नैला में आयोजित नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर-चांपा-बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 से 20 अक्टूबर तक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन जयरामनगर, अकलतरा और जांजगीर-नैला स्टेशनों पर रुकेगी। निर्धारित अवधि में ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह रहेगा ट्रेन का समय

पहले फेरे में ट्रेन बिलासपुर से शाम 5:45 बजे रवाना होकर जयरामनगर, अकलतरा और जांजगीर-नैला होते हुए शाम 7:10 बजे चांपा पहुंचेगी। वापसी में चांपा से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

दूसरे फेरे में ट्रेन बिलासपुर से रात 9:05 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे चांपा पहुंचेगी। वापसी में चांपा से रात 10:30 बजे प्रस्थान कर जांजगीर-नैला, अकलतरा और जयरामनगर होते हुए रात 11:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 16 अक्टूबर को ट्रेन केवल दूसरे फेरे में संचालित होगी, जबकि 17 से 20 अक्टूबर तक दोनों फेरे निर्धारित समय के अनुसार चलेंगे। इस विशेष व्यवस्था से नवरात्रि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में आधारभूत रेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.