बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देशों की अनदेखी करने वाले शिक्षक-कर्मचारियों पर अब विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बिलासपुर जिले में वीएसके (VSK) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले 33 शिक्षक एवं कर्मचारियों के खिलाफ जांच की तैयारी की जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही पर विभाग सख्त

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में पारदर्शिता तथा अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए वीएसके ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया है। इसके बावजूद जिले के कई स्कूलों में पदस्थ शिक्षक और कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।

डीपीआई की ऑनलाइन समीक्षा रिपोर्ट में ऐसे 33 शिक्षक एवं कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने निर्धारित व्यवस्था के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। संचालनालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.