रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आज विजयादशमी पर बन रहा शुभ संयोग! जानें शस्त्र पूजा का मुहूर्त और किस समय होगा रावण दहन
आज विजयादशमी पर बन रहा शुभ संयोग! जानें शस्त्र पूजा का मुहूर्त और किस समय होगा रावण दहन
दशहरा 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।

फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना उरला थाना क्षेत्र की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.