रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाने के भीतर हंगामा, थाना प्रभारी से कथित बदसलूकी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे चंगोराभांटा इलाके से पकड़ा। एडिशनल डीसीपी आदित्य पाण्डेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर भेस बदलकर छिप रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे गुढ़ियारी थाने लाया गया, जहां पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस फरारी के दौरान उसके ठिकानों और कथित मददगारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ जिला भाजपा की बैठक में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक के दौरान जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 सितंबर को गुढ़ियारी थाने में हुआ था विवाद

मामला 15 सितंबर का है। गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र साहू की शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे शुभांकर द्विवेदी अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचा था। आरोप है कि शुभांकर द्विवेदी, प्रकाश यादव, मुकुल वर्मा, सत्यम पाण्डेय और अन्य लोग थाना प्रभारी के कार्यालय में घुस गए और फर्श पर बैठकर धरना देने लगे।

विवाद की वजह 14 सितंबर को कोलाहल अधिनियम के तहत जब्त किए गए वाहन और साउंड सिस्टम को छुड़ाने की मांग बताई गई है। थाना प्रभारी ने संबंधित लोगों को समझाया कि जब्त सामान की वापसी नियमानुसार न्यायालय की प्रक्रिया के जरिए ही संभव है। हालांकि, शिकायत के मुताबिक, लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

गमला, पेन स्टैंड और टीवी तोड़ने का आरोप

थाना प्रभारी की शिकायत में कार्यालय में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान शुभांकर द्विवेदी ने मेज पर रखा गमला और पेन स्टैंड उठाकर फर्श पर पटक दिया। इसके बाद मेज पर रखी नामपट्टिका दीवार पर लगे टीवी पर दे मारी, जिससे टीवी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी, लेकिन विवाद जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

TI को धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

थाना प्रभारी नरेंद्र साहू ने अपनी शिकायत में शुभांकर द्विवेदी पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने थाना प्रभारी को वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसके अलावा, कार्यालय में भीड़ जुटने से पुलिसकर्मियों की आवाजाही प्रभावित होने और जब्त सामान से जुड़े दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचने का आरोप है।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ, आगे की कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी आदित्य पाण्डेय के मुताबिक, पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी को चंगोराभांटा इलाके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में शिकायत के आधार पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और फरारी के दौरान उसके संभावित ठिकानों तथा कथित मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.