रायपुर, 19 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को आत्मीयता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर में कुल 48 लाख 30 हजार रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें ग्राम भलपहरी में हाई स्कूल रोड पर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड निर्माण के लिए 4 लाख रुपए तथा अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की घोषणा की गई। इसी प्रकार ग्राम अचानकपुर में मंच निर्माण के लिए 8 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपए, मुख्य मार्ग से पंचराम के घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए, मैदान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए तथा गोठान समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर के प्रयास स्कूल के खाते से 1.12 करोड़ की साइबर ठगी, 100 से ज्यादा खातों में पहुंची रकम
बिलासपुर के प्रयास स्कूल के खाते से 1.12 करोड़ की साइबर ठगी, 100 से ज्यादा खातों में पहुंची रकम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित प्रयास पब्लिक स्कूल के बैंक खाते से 1.12 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम भलपहरी में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि निकाल सकेंगे। साथ ही राशि जमा करने जैसी बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय तथा आवागमन के खर्च की बचत होगी।

गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता

ये खबर भी पढ़ें…
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ जिला भाजपा की बैठक में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक के दौरान जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क, बिजली, आवास और अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाकर लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैगा आदिवासियों के आवास की राशि में गड़बड़ी के मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासकीय राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बसाहटों तक सड़क सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बना भोरमदेव शक्कर कारखाना

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की मेहनत के फलस्वरूप भोरमदेव शक्कर कारखाना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला शक्कर कारखाना बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.