रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के अधिकृत अधिकारी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 2 करोड़ रुपए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। वॉट्सऐप पर अधिकारी के नाम से आए मैसेज को असली निर्देश समझकर अकाउंटेंट ने रकम भेज दी। बाद में अधिकारी से संपर्क करने पर ठगी का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है।

मामला वांकला केबल्स एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिस से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कंपनी के अधिकृत अधिकारी अंशुल शर्मा के मोबाइल नंबर से अकाउंटेंट बीरेश तिवारी को वॉट्सऐप मैसेज मिला। इसमें तत्काल 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, बैठक में नेताओं की कार्यशैली पर उठे सवाल
सारंगढ़ जिला भाजपा की बैठक में संगठनात्मक फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। बैठक के दौरान जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी का निर्देश समझकर भेज दी रकम

मैसेज पर भरोसा करते हुए अकाउंटेंट बीरेश तिवारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की पंडरी शाखा से आरटीजीएस के जरिए 2 करोड़ रुपए प्रयागराज स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें लगा कि यह भुगतान कंपनी के अधिकृत अधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा है।

रकम ट्रांसफर होने के बाद जब अंशुल शर्मा से संपर्क कर इसकी पुष्टि की गई, तो उन्होंने ऐसा कोई मैसेज भेजने या रकम ट्रांसफर करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन को ठगी का पता चला।

ये खबर भी पढ़ें…
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
फिल्मी सीन जैसा नजारा, हकीकत में होता है ऐसा! रायपुर में रावण दहन के दौरान धीमी पड़ जाती हैं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ में विजयादशमी पर्व को लेकर कई तरह की मान्यतायें और रिवाज हैं। कहीं पर रावण को न जलाकर उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल नंबर क्लोनिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में अधिकारी के मोबाइल नंबर की क्लोनिंग या वॉट्सऐप के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगों ने अधिकारी के नाम से अकाउंटेंट तक मैसेज कैसे पहुंचाया और प्रयागराज स्थित बैंक खाते का इस्तेमाल किसने किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
मोतिहारी में सनसनीखेज मामला, पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, आठों
बिहार के मोतिहारी में कथित तौर पर 8 लोगों ने पति-पत्नी को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.