रायपुर, 14 नवंबर 2026/भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही जनजातीय परिवारों के लिए आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकारों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति साझा की जाएगी।

‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में उनकी जयंती, 15 नवंबर, को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। धरमजयगढ़ के आयोजन में छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, राजा गेंद सिंह, शहीद झाड़ा सिरहा, हिड़मा माँझी और संत गहिरा गुरु के योगदान को भी याद किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर, 14 नवंबर 2026/ “आंगनबाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है। कार्यकर्ता और सहायिकाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को मिले पक्के आवास

कार्यक्रम के लिए जारी विवरण के अनुसार, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आवास योजनाओं के तहत 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के आवास मिले हैं। धरती आबा अभियान से 6,691 गांवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिला है, जबकि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) से 1,544 गांवों के 56,569 परिवार लाभान्वित हुए हैं।

प्रदेश के 75 एकलव्य और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। नई दिल्ली स्थित जनजातीय युवा छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 200 सीट कर दी गई है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से भी हजारों जनजातीय महिलाओं और बेटियों को लाभ मिला है। पशुधन विकास योजनाओं का लाभ हजारों जनजातीय पशुपालकों तक पहुंचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ
रायपुर, 14 नवंबर 2026/ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (प्प्ज्थ्) में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित

प्रदेश में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र और 4,412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और डिजिटल संग्रहालय विकसित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
रायपुर. 14 नवम्बर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आज राजधानी रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.