नई दिल्ली। Google Pay अब केवल डिजिटल पेमेंट का प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि यह यूजर्स का स्मार्ट फाइनेंशियल असिस्टेंट भी बनेगा। कंपनी ने अपने लोकप्रिय पेमेंट ऐप में Gemini AI आधारित नया फीचर ‘Ask Google Pay’ लॉन्च किया है, जो यूजर्स के खर्चों का विश्लेषण करेगा, बचत के सुझाव देगा और SIP, टैक्स, म्यूचुअल फंड, CIBIL स्कोर जैसे वित्तीय विषयों को आसान भाषा में समझाएगा।

यह फीचर फिलहाल भारत में सीमित यूजर्स के लिए ऑप्ट-इन आधार पर जारी किया जा रहा है। इसे एक्टिव करने के बाद यूजर्स टेक्स्ट या वॉयस के जरिए प्राकृतिक भाषा में सवाल पूछ सकेंगे, जैसे—”पिछले महीने खाने पर कितना खर्च हुआ?” या “SIP क्या है?” Gemini AI ट्रांजैक्शन हिस्ट्री का विश्लेषण कर आसान और व्यक्तिगत जवाब देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
15 अगस्त का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा शनिवार, नौकरी-कारोबार में मिल सकता है लाभ
15 अगस्त का राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा शनिवार, नौकरी-कारोबार में मिल सकता है लाभ
शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 4   कुंभ राशि   आज आपका रचनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। नई योजना पर काम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खर्चों का पूरा हिसाब और बचत के सुझाव

‘Ask Google Pay’ यूजर्स के खर्चों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर बताएगा कि सबसे ज्यादा पैसा कहां खर्च हो रहा है। इसके आधार पर यह अनावश्यक खर्च कम करने, बेहतर बचत करने और वित्तीय योजना बनाने के सुझाव भी देगा।

SIP, टैक्स और निवेश को आसान भाषा में समझाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 15 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह AI असिस्टेंट केवल खर्चों का विश्लेषण ही नहीं करेगा, बल्कि SIP, म्यूचुअल फंड, चक्रवृद्धि ब्याज, पुराने और नए टैक्स सिस्टम का अंतर, CIBIL स्कोर और अन्य वित्तीय विषयों की जानकारी भी देगा। हालांकि Google ने स्पष्ट किया है कि यह निवेश संबंधी अंतिम सलाह नहीं देगा, बल्कि केवल शैक्षणिक और जानकारी देने के उद्देश्य से काम करेगा।

10 भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

Google के अनुसार, यह फीचर टेक्स्ट और वॉयस दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा तथा 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी भाषा में वित्तीय जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 15, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai inaugurated a seven-day photo exhibition organised by the Public Relations Department...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डेटा सुरक्षा पर Google का दावा

कंपनी का कहना है कि यूजर्स का वित्तीय डेटा Google Pay इकोसिस्टम के भीतर सुरक्षित रहेगा और इसका उपयोग Gemini AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा। ‘Personalisation within Google Pay’ सेटिंग डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगी और यूजर की अनुमति के बाद ही यह सुविधा सक्रिय होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 15 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.