बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाने तथा अपनी बहन पर गलत नीयत रखने के शक में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के फावड़े से दोस्त के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद उसने शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित बांध के पानी में फेंक दिया।

मृतक की पहचान आदित्य टंडन (19) के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में पुलिस ने किशन साहू (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशन को शक था कि आदित्य उसकी बहन पर गलत नीयत रखता है। इसके अलावा आदित्य उसे सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाता था। इन बातों को लेकर दोनों के बीच नाराजगी थी। इसी रंजिश में किशन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन से मौत की आशंका
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन से मौत की आशंका
बिलासपुर। शहर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लोहे के फावड़े से आदित्य के सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित बांध के पानी में फेंक दिया।

14 नवंबर को बांध के पानी में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के साथ मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर किशन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का फावड़ा और मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन
धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन
रायपुर,16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.