रायपुर,16 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की उत्साहजनक शुरुआत हुई है। खरीदी के पहले ही दिन जिले के 688 किसानों से 2 हजार 629 मीट्रिक टन अर्थात 26 हजार 290 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। किसानों की सक्रिय भागीदारी से उपार्जन केंद्रों में पहले दिन से ही चहल-पहल दिखाई दी।

राज्य सरकार की किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों में खुशी है। अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दोस्त को सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाना पड़ा भारी, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
दोस्त को सूअर और काला-कुरूप कहकर चिढ़ाना पड़ा भारी, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है। सूअर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसानों में अपनी उपज बेचने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन जिले के 102 उपार्जन केंद्रों में 688 किसानों ने टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन किसानों से धान का उपार्जन किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को खरीदी केंद्रों में अनावश्यक प्रतीक्षा और परेशानियों से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

दूसरे दिन बढ़ी किसानों की भागीदारी, 36 हजार 707 क्विंटल से अधिक धान खरीदी प्रस्तावित

धान खरीदी के दूसरे दिन 16 नवंबर के लिए किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में 1 हजार 15 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों से कुल 3 हजार 670.78 मीट्रिक टन अर्थात 36 हजार 707.80 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि किसानों की बढ़ती भागीदारी और खरीदी प्रक्रिया के प्रति उत्साह को प्रदर्शित करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन से मौत की आशंका
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश, जहर सेवन से मौत की आशंका
बिलासपुर। शहर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1.31 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को मिलेगा धान खरीदी व्यवस्था का लाभ

धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों की उपज का सुव्यवस्थित उपार्जन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

किसानों को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की सतत निगरानी

ये खबर भी पढ़ें…
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला किसान हैं और उनकी खुशहाली एवं समृद्धि राज्य सरकार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्रों में तौल व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, वास्तविक किसानों को योजना का लाभ दिलाने तथा धान के सुचारु उपार्जन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित टोकन और तिथि के अनुसार ही अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पहुंचें तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करें।

धान खरीदी के पहले दिन उत्साहजनक उपार्जन और दूसरे दिन के लिए बड़ी संख्या में जारी टोकन यह संकेत दे रहे हैं कि जिले में खरीदी अभियान ने शुरुआती दौर में ही गति पकड़ ली है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत की उपज बेचने के लिए सहज, सुविधाजनक और भरोसेमंद व्यवस्था उपलब्ध हो तथा धान खरीदी का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
रायपुर, 16 नवंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.