रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर गांव की महिलाएं अब आजीविका के एक नहीं, बल्कि अनेक साधन अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की ग्राम पंचायत सिलमा निवासी प्रमिला सिंह ने भी स्व-सहायता समूह से मिले ऋण, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का लाभ उठाकर खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का आधार बनाया है। अलग-अलग गतिविधियों से हो रही आमदनी ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

फूल स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू हुआ बदलाव का सफर

ये खबर भी पढ़ें…
अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता
अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब किसानों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमिला सिंह वर्ष 2012 में फूल स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अन्य सदस्यों के माध्यम से शासकीय योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। आजीविका बढ़ाने के लिए उन्होंने समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण लिया और खेती के काम को आगे बढ़ाया।

दो एकड़ में विविध फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी

प्रमिला ने एक एकड़ भूमि में गन्ने की खेती तथा एक एकड़ में सब्जी, मक्का और सूरजमुखी की खेती शुरू की। मेहनत और बेहतर कृषि प्रबंधन का परिणाम उन्हें अच्छी आमदनी के रूप में मिला। प्रमिला के अनुसार गन्ने के उत्पादन से उन्हें लगभग एक लाख रुपये तथा मक्का एवं सब्जी उत्पादन से करीब एक लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
महादेव सट्टा ऐप केस: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर न्यायिक हिरासत में
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद उसे गुरुवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिलाई और मुर्गी पालन ने दिया अतिरिक्त आय का सहारा

प्रमिला ने अपनी आजीविका को केवल खेती तक सीमित नहीं रखा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई कार्य भी शुरू किया। इसके साथ ही मुर्गी पालन को भी अतिरिक्त आय के साधन के रूप में अपनाया। सिलाई और मुर्गी पालन से उन्हें प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये से अधिक की अतिरिक्त आमदनी हो रही है।

आमदनी बढ़ी तो मजबूत हुआ आत्मविश्वास

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
सरकारी चावल पर संकट: 2.25 लाख परिवार राशन से वंचित, जनवरी तक करना होगा इंतजार
रायपुर। राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं कराना रायपुर जिले के 2.25 लाख से अधिक परिवारों पर भारी पड़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेती, सिलाई और मुर्गी पालन जैसी विभिन्न आजीविका गतिविधियों से होने वाली आय ने प्रमिला के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है। प्रमिला बताती हैं कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, ऋण और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। इससे वे अपनी आजीविका के साधनों को बढ़ा सकीं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने में सफल हुईं।

दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रमिला सिंह की यह ‘सेवा की कहानी’ बताती है कि स्व-सहायता समूह से मिलने वाला आर्थिक सहयोग, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन महिलाओं के जीवन में किस तरह बदलाव ला सकता है। बिहान से जुड़कर खेती के साथ आय के दूसरे साधन विकसित करने वाली प्रमिला आज अपने परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, युवक बोला- बचा सको तो बचा लो
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर ट्रेन में बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। एक युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.