छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम | रायपुर / बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज जबरदस्त तरीके से बदल चुका है। प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। सूर्य का ऐसा सितम की 15 दिनों के भीतर आठ बार पारा 39 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। सोमवार को गर्मी में एक और लंबी छलांग लगाते हुए अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिया। सूर्य की तपिश ना सिर्फ चमड़ी को जला रही है बल्कि फटा भी रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी अपना और विराट रूप दिखाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में अभी गर्मी से लोग  हलकान है। पारा 40 के उपर पहुंचा गया है। रायपुर 39.6, बिलासपुर 40.2, पेड्रारोड 38.6 अम्बिकापुर 37.4, जगदलपुर 38.4, राजनांदगांव 40.5,
दुर्ग 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है। प्रदेश में मुंगेली सबसे गर्म जिला है। यहां पारा 40.9 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इधर मंगलवार सुबह से जबरदस्त गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर-पश्चिम  से गरम और शुष्क हवा आ रही है।इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की सम्भावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 
बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। परन्तु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है।