छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर 

यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम द्वारा किसान को धमकाने वाले प्रकरण पर पुलिस ने 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आरोपी जिलाध्यक्ष शेरू असलम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संबंधित प्रकरण पर बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर जांच भी शुरू हो गई है. जारी निर्देशों के अनुसार 28 जून को दोनों पक्षों को सभी साक्ष्यों व दस्तावेजों के साथ तलब होने को कहा है। 

क्या था पूरा मामला

मोपका के किसान उमेन्द्र साहू के शिकायत के मुताबिक गुरुवार की दोपहर सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शेरू असलम अपने दल-बल के साथ पहुंचा। जहां पर उसने पेशे से किसान उमेंद्र साहू के बीच विवाद करते हुए उसे मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, शेरू असलम खुद को जिला अध्यक्ष बताते हुए उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। इधर घटना के दूसरे दिन कोई कार्रवाई नहीं होती देख किसान व उसके परिवार ने अपनी शिकायत कलेक्टर से लेकर एसपी व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास की। जिसके बाद सरकंडा पुलिस हरकत में आई और शेरू असलम पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रकरण पर शहर अध्यक्ष शेरू असलम को दिया नोटिस.. जाने, क्या लिखा है नोटिस में.. 

आज दिनांक 24 जून 2023 को मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुरूप आपके द्वारा बिलासपुर शहर में किसान से वर्तालाब का एक वीडियो सामने आया है । जिसमे आप उक्त किसान के साथ आपत्तिजनक एवं अनुसाशनहीन भाषा का उपयोग करते नज़र आ रहे है। इस प्रकार के कृत्य संगठनात्मक अनुशासनहीनता के अंतर्गत आते है जिससे संगठन की छवि धूमिल होती है। अतः आप आगामी 24 घण्टों के अंतर्गत लिखित रूप से अपना स्पष्टीकरण करें की क्यूं आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की जाएं।

हाल ही में युकां जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को हटाया गया था पद से

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की यूथ कांग्रेस टीम के पदाधिकारियों के खिलाफ वाद-विवाद, धमकी देने, मारपीट करने समेत अन्य अपराधिक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों पर मारपीट के चलते एफ आई आर दर्ज होने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पद से हटा दिया था। प्रकरण के कुछ हफ्तों के बाद ही बिलासपुर के शहर अध्यक्ष द्वारा किसान को धमकाने का मामला सामने आया है।