छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | रायपुर 

छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में वर्तमान सत्र में भी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार में छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग को आखिरकार मान लिया है. ऑनलाइन परीक्षा के संदर्भ में सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Raipur August 17,2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday returned to his farming roots, ploughing a field with...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाने, क्या लिखा है आदेश में..

कोविड 19 महामारी के कारण मार्च 2020 से लागू लॉकडाउन से उत्पन्न विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के अकादमिक कैलेंडर अध्यापन पद्धति एवं परीक्षा आयोजन के संबंध में समय-समय पर मार्गदर्शी निर्देश जारी किया गया है।

1. इसी अनुक्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र दिनांक 11 फरवरी 2022 के द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय परिस्थिति के आधार पर शिक्षण संस्थान खोलने, क्लास रूम का संचालन करने एवं परीक्षाओं का ऑफलाईन / ऑनलाईन / ब्लैण्डेड मोड में आयोजन संबंधी बिन्दुओं पर निर्णय लिये जाने हेतु अधिकृत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय एवं तृतीय लहर के परिणाम स्वरूप राज्य में शिक्षा सत्र 2021-22 का अध्यापन कार्य विलम्ब से प्रारंभ हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप पाठ्यक्रम विलम्ब से पूर्ण होकर परीक्षाएं भी विलम्ब से ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 

3. वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सामान्यतः 50 से 60 दिन में पूर्ण होता है। इतनी लम्बी अवधि तक Covid appropriate व्यवस्था करना परीक्षा केन्द्रों के लिए बड़ी चुनौती है एवं इस दिशा में छोटी सी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते है। 

4. इसे देखते हुए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त सुझावों में ऑनलाईन / ब्लैण्डेंड मोड के संबंध में की गई अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 की शेष परीक्षा ऑनलाईन / ब्लैण्डेंड मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
18 अगस्त 2026, रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदस्थापना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपरोक्तानुसार कार्यवाही के पूर्व कार्य परिषद् से अनुमोदन प्राप्त कर संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।