रायपुर.

छत्तीसगढ़ में राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए अब भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. बताया गया है कि राजस्व व पंजीयन विभाग के बीच समन्वय का अभाव होने से निर्धारित समयावधि में भूमि का नामांतरण भी नहीं हो रहा है, जिससे आवेदक परेशान हैं. बंटवारा, नामांतरण सहित कई राजस्व मामलों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में भी रखा गया है. इसके तहत एक निश्चित समय-सीमा में इन मामलों का निराकरण का प्रावधान है.