रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक का इंतजार फिलहाल थोड़ा और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की प्रगति कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई है, लेकिन इसका असर बारिश की गतिविधियों पर नहीं पड़ेगा। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ने के आसार हैं।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार विभिन्न मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मानसून की औपचारिक एंट्री में कुछ दिन का विलंब हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में खेतों में बोनी का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। 6 अक्टूबर की स्थिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.