बिलासपुर, 12 जून 2026: बिलासपुर में नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद SSP रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना में पदस्थ SI शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच किया गया है। मामले की जांच अब ASP रश्मि कौर चावला को सौंपी गई है।

 
परिजनों का आरोप था कि शिकायत दर्ज कराने पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और समझौते के लिए दबाव बनाया गया। इस शिकायत पर SSP ने संज्ञान लेकर जांच की जिम्मेदारी ASP को दी है। SSP ने निष्पक्ष जांच और समय पर चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही वीकली रिपोर्ट मांगी है।
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों को मेडिकल सहायता और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.