हैदराबाद, 11 जून 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए निवेशकों को राज्य में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं और नई निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के सबसे तेजी से उभरते निवेश गंतव्यों में शामिल है और राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), खाद्य प्रसंस्करण तथा खनिज आधारित उद्योगों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। सरकार की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और त्वरित मंजूरी उपलब्ध करा रही है, जिससे उद्योग जगत का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और निवेशकों के भरोसे का प्रमाण है। अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में सफल निवेशक संवाद कार्यक्रमों के बाद अब हैदराबाद में उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ चर्चा कर नए निवेश अवसरों पर मंथन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने देश और विदेश के निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की हर आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और निवेशकों को बेहतर कारोबारी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.