बिलासपुर, 6 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अफेयर के शक में एक 27 वर्षीय वकील की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात कोटा थाना क्षेत्र की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल एक आपराधिक मामले में आरोपी भोला मानिकपुरी का केस लड़ रहे थे। इसी दौरान भोला को शक हुआ कि उसकी पत्नी और वकील निखिल के बीच संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात निखिल अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे भोला मानिकपुरी ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे वह बचाव नहीं कर सके। इसके बाद पत्थर से उनके सिर पर लगातार वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान निखिल का दोस्त जान बचाकर वहां से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भोला मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की रसोई में सुरक्षा से खिलवाड़? 28 बच्चे बीमार, भोजन में मिला अंधा सांप
स्कूलों की रसोई में सुरक्षा से खिलवाड़? 28 बच्चे बीमार, भोजन में मिला अंधा सांप
बेमेतरा/पाटन। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के मध्याह्न भोजन को लेकर लापरवाही के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। बेमेतरा में मध्याह्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.