ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप योग व व्यायाम को अपनाकर अपने आपको फिट रखेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को  मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  संतान की किसी बात पर आपको नाराजगी रहेगी और उनके व्यवहार से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकती है। आप कोई काम अपने किसी मित्र से पूछ कर करे, तो आपको उसमें लाभ मिल सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होने पर कुछ नहीं बोलना है और यदि आपने  कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को किसी दूसरे पर सौंपा, तो वह कोई  बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको  मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।  आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी करीबी से धन मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपको किसी नये प्रमोशन के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपनी संपत्ति संबंधित वाद विवाद को यदि वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप काफी अच्छा धन लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिल सकती है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें  सफलता मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने किसी से पुराना कर्जा लिया है, तो उसे समाप्त कर दे, तो बेहतर रहेगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करेंगे, जिससे आप उसे बेहतर बना पाएंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

• तुला (Libra) :

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में नहीं लगाएं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करना बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके कारण आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। आपको अपने माता-पिता व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी बिजनेस में मदद मिल सकती है। आप यदि किसी योजना को शुरू करें, तो उसके लिए लोगों से बातचीत अवश्य करें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे नहीं रखने है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती हैं, जिससे आपको सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुल रहने वाला है। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप संतान के कार्य में रोक-टोक ना लगाएं। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो आज वह भी आपके लिए अच्छा रिटर्न देने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो  उसमें काफी हद तक सुधार होगा।

• मकर (Capricorn):

मकर राशि के जातकों को आज धन के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई काम पिताजी से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपका ध्यान भटका सकता है। आपको अपना ध्यान अपने कामों पर लगाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप  अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से गलत बोल सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको  कुछ नए कामों की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही  अनबन आज समाप्त होगी। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने का लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको किसी बिगड़ती बात को संभालना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। बिजनेस कर रहे लोगों के काम की गति धीमा होने के कारण उनका लाभ भी कम होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी मोर्चे की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदने की योजना बनाएंगे। आपको अपने मन में चल रही बातें किसी से शेयर करने से बचना होगा।

Source: amarujala