रायपुर

छत्तीसगढ़ में नेताओं और अफसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कड़ी नजर है। विभिन्न प्रकार की संपत्तियों व उसके माध्यमों के साथ-साथ आईडी अब इनकी जमीनें की तलाश कर रही है। ईडी ने पंजीयक से जमीन के बड़े सौदे की जानकारियां मांगी हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में ईडी की तहकीकात चल रही है। इस संबंध में विभाग के प्रमुख अधिकारियों से भी फोन पर चर्चा का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका। जानकारों की मानें तो प्रदेश में 3-4 महीने से ईडी लगातार सक्रिय है। 

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर, कोरबा, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों में भी जमीन के करोड़ों के सौदे हुए हैं। अभनपुर, राजिम, अमलेश्वर, खरोरा, धरसींवा, मंदिर हसौद व आरंग क्षेत्र में भी जमीनों की व्यापक खरीदी- बिक्री हुई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि इनमें से कुछ सौदे के दस्तावेज ईडी तक पहुंचा दिए गए हैं। प्रदेश में जमीन के बड़े सौदे पर ईडी की तहकीकात को हाल ही में की गई कार्रवाई से जुड़ा माना जा रहा है।