रायपुर, 10 अगस्त 2022/ 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल को सखुआ का पौधा तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। 

ये खबर भी पढ़ें…
लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
रायपुर 05 अक्टूबर 2026/ प्राकृतिक सौंदर्य और वनौषधीय संपदा के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की वादियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे। वहां श्री बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी किया गया।