छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त और सही तरीके से राखी बांधने का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार 11 अगस्त को माना जा रहा है। रक्षाबंधन पर भद्रा सुबह 10.38 बजे से लेकर रात्रि 18.52 बजे तक पड़ रहा है इसलिए इस अवधि में राखी बांधने को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ने ज्योतिषियों से राय ली तो उनका मत है कि इस बार भद्रा मकर राशि और चंद्रमा अजोमुखी पाताल लोक में पड़ने के कारण दोषमुक्त है। जिसके आधार पर बहनें पूरे समय अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भद्रा का साया रक्षाबंधन पर्व के दिन सुबह 10.38 बजे से रात्रि 8.52 बजे मिनट तक है। भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसलिए इस दौरान राखी बांधने को लेकर बहनें असमंजस की स्थिति में हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार का भद्रा दोषमुक्त है इसलिए दिनभर राखी बांधी जा सकती है। 

वरिष्ठ ज्योतिषी पंडित मनीष तिवारी (बिल्लू महाराज) एवं कुंडली व हस्त रेखा विशेषज्ञ अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि भद्रा कन्या, तुला, धनु या मकर राशि में हो तो दोषमुक्त होता है। इस बार भद्रा मकर राशि में पड़ रहा है। साथ ही चंद्रमा की स्थिति अजोमुखी पाताल लोक में है। यही कारण है इस वर्ष भद्रा का दोष नहीं लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.