बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 31 मार्च थी, जिसे अब बढ़ाकर 8 अप्रैल कर दिया गया है।

 
अब तक मिले 92,500 आवेदन
 
शाला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब तक लगभग 92,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य के 6,732 निजी स्कूलों में कुल 51,893 सीटों पर बच्चों को फ्री एडमिशन मिलेगा।
 
ऐसे होगी पूरी प्रक्रिया
 
* 25 अप्रैल तक: नोडल अधिकारी सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे।
 
* 1 और 2 मई को: लॉटरी के जरिए तय होगा कि किस बच्चे को किस स्कूल में दाखिला मिलेगा।
 
* 5 मई से 30 मई तक: स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी।
 
* दूसरे चरण की प्रक्रिया (अगर सीटें बचती हैं)
 
* 2 जून से 16 जून तक: नए स्कूलों का पंजीकरण और जानकारी अपडेट की जाएगी।
 
* 20 जून से 30 जून तक: फिर से आवेदन लिए जाएंगे।
 
* 1 जुलाई से 8 जुलाई तक: दस्तावेजों की जांच होगी।
 
* 14-15 जुलाई को: फिर से लॉटरी निकाली जाएगी।
 
* 18 जुलाई से 31 जुलाई तक: एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव: अब अभ्यर्थियों से भी मांगे जाएंगे सुझाव, आयोग ने शुरू की नई पहल
CGPSC सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव: अब अभ्यर्थियों से भी मांगे जाएंगे सुझाव, आयोग ने शुरू की नई पहल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मुख्य सेवा परीक्षा (Main Exam) के पाठ्यक्रम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.