एजेंसी 

 
यूपी के मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 5.30 लाख रुपये की नकली करेंसी समेत कई उपकरण बरामद किए हैं।
 
एसपी देहात आदित्य बंसल के अनुसार, शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चुंगी नंबर दो से बाइक सवार गुड्डू और फारूख (निवासी मेरठ) को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी में नकली करेंसी मिली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथी न्याजूपुरा स्थित एक मकान में नकली नोट छाप रहे हैं।
 
छापेमारी के दौरान रितेश, सुगनु, और अंकित (निवासी मेरठ) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के दस गड्डी और 100-100 रुपये के सात गड्डी सहित 5.30 लाख रुपये की नकली करेंसी जब्त की गई। इसके अलावा, प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल, स्याही, नोट बनाने के कागज और अन्य सामान भी बरामद हुआ।
 
गिरोह के दो सदस्य, रोहित और सचिन उर्फ जोनी, अब भी फरार हैं। गिरोह राहगीरों को लालच देकर 25 हजार असली रुपये के बदले एक लाख की नकली करेंसी देते थे। पुलिस के अनुसार, फरार रोहित गिरोह का सरगना है और नकली नोट बनाने की सामग्री जुटाने का काम करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.