बिलासपुर: पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूरस्थ शिक्षा के तहत संचालित इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज, 28 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है।

 
यूनिवर्सिटी में बीएड के लिए 500 सीटें और डीएलएड के लिए 2400 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा 29 जून को जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर ऑनलाइन और फेस-टू-फेस काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pssou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें:
 
* बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
 
* डीएलएड कोर्स के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
 
* इसके अलावा, अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में न्यूनतम दो वर्षों का अध्यापन अनुभव होना चाहिए।
 
 
प्रदेश के एकमात्र सरकारी मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा उन विद्यार्थियों के लिए यह विशेष अवसर है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Teacher Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 11...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.