सरगुजा/-
राज्यपाल रमेन डेका के दो दिवसीय सरगुजा दौरे के दौरान एक दुखद सड़क हादसा हो गया। मैनपाट के उल्टापानी क्षेत्र में राज्यपाल की सुरक्षा में चल रही फॉलो वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 
हादसा तब हुआ जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ उल्टापानी पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण कर रिसॉर्ट लौट रहे थे। काफिले के अंतिम हिस्से में चल रही सफेद इनोवा कार महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.