छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर कयासों का बाजार इन दोनों गर्म है। हर कोई अपने-अपने तथ्यों के साथ विभिन्न पार्टियों को जीत के आंकड़े दे रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश भर में लोकसभा सीटों के नतीजे आगामी 4 जून को आने है,   छतीसगढ़ की बात करे तो 11 में से तीन लोकसभा क्षेत्रों की तीन विधानसभा सीटों को बेहद खास मानी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में कम से कम एक और अधिकतम दो सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जो चर्चाएं सुनाई पड़ रही हैं, उसके मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के साथ ही अक्टूबर माह में छत्तीसगढ़ में भी उपचुनाव हो सकता है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में अफसरों के बीच एक दौर की चर्चा भी होने की खबर मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी के मामलों के बीच कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में विधानसभा के 288 सदस्य चुनने के लिए अक्टूबर 2024 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। यहां भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन आंतरिक कलह के चलते यहां सरकार ठीक ढंग से काम नहीं कर पाई। वैसे वर्तमान में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोग से चल रही है। बहरहाल चूंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है, लिहाजा छत्तीसगढ़ में अक्टूबर माह में ही उपचुनाव की संभावना ढूंढी जा रही है।

CG के इन विधानसभाओं में उपचुनाव के आसार

चुनावी पंडितों की मानें तो छत्तीसगढ़ में एकमात्र सीट रायपुर दक्षिण में ही उपचुनाव ही स्थिति बन रही है। इसके अलावा यदि बस्तर और राजनांदगांव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं, तो पाटन और कोंटा में भी उपचुनाव हो सकते हैं। वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव और पूर्व मंत्री कवासी लखमा बस्तर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं। यदि तीनों प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो तीनों विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराया जाएगा। लिहाजा बस्तर, दुर्ग और रायपुर तीनों जिले में चुनाव की आचार आदर्श संहिता लागू होगी। यदि एक जिले में ही उपचुनाव की संभावना बनती है तो केवल रायपुर जिले में ही आचार संहिता लागू की जाएगी। इस तरह छत्तीसगढ़ में फिर चुनाव आचार संहिता लागू होगी। फिलहाल लोकसभा चुनाव के सात चरणों से ही छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
स्कूल में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार और 500 रुपये अतिरिक्त वसूली का मामला, प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों पर कार्रवाई
बिलासपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.