छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खूब सराहना की। सरगुजा में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे अंक देते हुए कहा कि साय सरकार रॉकेट की गति से काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के मुख से निकले ये शब्द निश्चित रूप से “विष्णु के सुशासन की सरकार” के लिए उत्साहवर्धक साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम विष्णु देव साय को अपना साथी और भाई कहकर संबोधित किया उन्होंने कहा कि भाई विष्णु जी विकास के लिए बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ, बहुत कम समय में उन्होंने रॉकेट की गति से सरकार चलाई है। साय सरकार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने कम समय में साय सरकार ने धान पर किसानों को दी हुई गारंटी पूरी कर दी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी अब ज्यादा पैसा मिलेगा और तेंदूपत्ता की खरीद भी तेजी से होगी। यहां की माताओं को भी महतारी वंदन योजना से लाभ हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा की “छत्तीसगढ़ मे जिस तरह कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है ये पूरा देश देख रहा है”।  

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी ने सक्ती के जेठा की सभा मे साय सरकार की कामयाबी का जिक्र करते हुए  भूपेश सरकार की नाकामी बताई, उन्होंने साय और बघेल सरकार के बीच अंतर समझाया । उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनहित के सारे काम रोक दिए थे लेकिन अब विष्णु देव साय जी हैं तो सारे काम मुझे पूरे करने हैं। उन्होंने साय सरकार के पूरी टीम की तारीफ की और कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिए हमने जो गारंटी दी थी उसे हमारे नए मुख्यमंत्री भाई विष्णु देव साय और उनकी टीम ने आते ही 'कमाल' कर दिया। सरकार मे आते ही प्रमुख गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया। प्रधानमंत्री के “भाई” जैसे आत्मीयता भरे शब्द “ साय सरकार “ पर भरोसे का प्रतीक है। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे पर खरी उतरी है।

धमतरी के श्यामतराई की सभा मे भी प्रधानमंत्री मोदी ने विष्णु देव साय की जमकर तारीफ की और कहा कि 4 जून को चुनाव के नतीजे आने के बाद तीसरी बार मेरी सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जायेगा इससे जुड़ी सारी जानकारियां विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार दिल्ली भेज रही है। यह कहकर मोदी ने केंद्र सरकार से लगातार जीवंत संपर्क एवं विकास को लेकर सतत् प्रयास किए जाने की पुष्टि की। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र में नई सरकार बनने के पहले 100 दिन में छत्तीसगढ़ के लिए जो फैसले होंगे उसके लिए इससे मदद मिलेगी। उन्होंने नक्सल उन्मूलन की दिशा मे साय सरकार के प्रयासों की सराहना तो की ही साथ ही भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की भी तारीफ की। मोदी ने कहा भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनो को काबू किया है अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद तेजी से कम हो रहा है और मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं माओवाद को और नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा । भाजपा ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को 3100 रुपए कीमत और 2 साल का बकाया बोनस देने की गारंटी दी थी यहां विष्णु देव जी की सरकार ने इतने कम समय में ही ये गारंटी पूरी कर हजारों करोड़ों रुपए किसानों तक पहुंचा दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णु की सरकार के काम-काज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से जनता के बीच सकारात्मक समीक्षा कर यह साफ कर दिया। यह भी सही है कि महज सौ दिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ मे जिस तरह से ‘सांय सांय’ फैसले लिए हैं उससे विष्णु देव साय की छवि ‘काम काजी मुख्यमंत्री’ के रूप मे निखर कर आई है। पूत के पाँव पालने के कहावत की तर्ज पर विष्णु सरकार ने जो बेहतरीन आगाज किया है, उसका अंजाम छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के लिए बेहद सुकून भरा होगा, इसमे कोई संदेह नहीं है।