PM Modi Chhattisgarh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में शामिल हुए। बीजेपी की परिवर्तन रैली कि समापन समारोह में आयोजित इस सभा में प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने पीएससी भर्ती प्रक्रिया, गोबर खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर भूपेश सरकार पर जमकर प्रहार किया. इसके साथ ही साथ उन्होंने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा।

बिलासपुर में क्या बोले पीएम मोदी.. 

ये खबर भी पढ़ें…
2028 चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौती: अधूरी कार्यकारिणी और निष्क्रिय पदाधिकारी बने चिंता का कारण..
2028 चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौती: अधूरी कार्यकारिणी और निष्क्रिय पदाधिकारी बने चिंता का कारण..
रायपुर। आगामी चुनावी तैयारियों से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ी के साथ अपनी बात शुरू की उन्होंने अऊ नई सहिबो.. बदल के रहिबो.. का नारा लगवाया।

अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर डीएमएफ, शराब घोटाले व पीएससी घोटाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनती है तो इन प्रकरणों के दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार गरीबों को आवास से वंचित कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली बैठक में गरीबों को पक्के मकान बना कर देने का निर्णय लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर कहीं बड़ी बात..

अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का भी जिक्र किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को पूरा सहयोग मिल रहा है और वही उप मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस के नेता अब उन्हीं को कोसने में लगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Chief Minister Vishnu Deo Sai reconnects with farming roots, ploughs field in native village
Raipur August 17,2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday returned to his farming roots, ploughing a field with...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.