छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम | एजुकेशन डेस्क 

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से ठीक पहले बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एक ऐसी घटना हुई जिसमें अधिकारियों की नींद उड़ा दी। परिसर में साफ सफाई की जा रही थी तभी एक अधिकारी ने देखा कि कुलपति कक्ष के सामने गांजा का पौधा उगा हुआ है। हैरानी की बात यह कि कर्मचारी प्रतिदिन उसे पानी दे रहे थे। जैसे ही अधिकारी को पता चला आनन-फानन में तत्काल उस पौधे उखाड़कर बाहर फेकवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Raipur, August 17, 2026/An initiative of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has enabled 21-year-old Avinash Nayak, a resident of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि कोनी बिरकोना स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग में हाल ही में कामकाज प्रारंभ हुआ है। परिसर के कई इलाकों में गाजर घास और जंगली पौधे उगे हुए हैं। इन्हीं के बीच एक गांजा का पौधा भी था। तकरीबन दो से तीन फीट की ऊंचाई वाले इस पौधे के बारे में कर्मचारियों को भी जानकारी नहीं थी। कुलपति कक्ष के सामने उगे होने के कारण कर्मचारियों को लगा कि यह कोई सो पेड़ है। लिहाजा कर्मचारी उसे प्रतिदिन पानी दे रहे थे। तभी परीक्षा विभाग के एक बड़े अधिकारी की नजर इस पर पड़ी। कुलपति कक्ष के सामने यह गांजा का पौधा उगे होने के कारण उनके भी होश उड़ गए। कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्हें भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बस इतना पता चला कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। ऐसे में उस दिन पौधारोपण का कार्यक्रम संभावित है। कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी पौधारोपण करेंगे। यह सुनते ही परीक्षा विभाग के उस अधिकारी ने कुलपति के हाथ में पौधा पहुंचने से पहले ही उसे उखाड़ कर परिसर के बाहर फेकने का आदेश दिया। राहत की बात यह रही कि किसी तरह या पौधा कुलपति के हाथों में नहीं पहुंचा। परीक्षा विभाग के उच्च अधिकारी ने कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि परिसर के भीतर यदि ऐसा कोई पौधा है तो उसे भी तत्काल नष्ट किया जाए।