कवर्धा। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कवर्धा में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया। हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने NH-30 पर जोराताल के पास चक्काजाम कर दिया, जिससे मुख्य राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

किसानों के प्रदर्शन के चलते कवर्धा शहर के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनने से आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क पर बेसुध पड़ा था युवक, कार ने कुचला: गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
सड़क पर बेसुध पड़ा था युवक, कार ने कुचला: गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
शराब के नशे में सड़क पर सोना एक युवक को भारी पड़ गया। रात में सड़क पर बेसुध पड़े युवक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ ने किसानों की 23 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया है। प्रदर्शनकारी किसानों ने गन्ना बोनस, बिजली बिल कम करने समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

किसानों की ओर से शासन के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को आगे अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

चारों तरफ ट्रैक्टर, पुलिस बल तैनात

किसानों के बड़ी संख्या में पहुंचने और ट्रैक्टरों के सड़कों पर खड़े होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शहर के प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी यातायात को नियंत्रित करने के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
सेवा की कहानी : बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ कभी घरेलू कामकाज और पारंपरिक खेती-किसानी तक सीमित रहने वाली सरगुजा जिले की श्रीमती पुष्पा राजवाड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी में पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल किसानों के चक्काजाम के कारण NH-30 समेत शहर के आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित है। प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, जबकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे जाम से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.