ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
हरियाली तिहार में लगेगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, व्यतीपात योग में होगी कृषि यंत्रों की पूजा
9 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली तिहार को लेकर इस वर्ष विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय संयोग बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घर परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति के उत्पन्न होने पर आप दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय ले, तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको  किसी बात को लेकर अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में  किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपका किसी नई  संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कुछ नया कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद की स्थिति के कारण उलझन में फंस सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या सकती है। यदि आप किसी वाहन को लेकर यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको  इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस करना होगा, तभी उन्हें पूरा कर पाओगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम भी करवा सकता है। आप आज के दिन किसी व्यक्ति के खाने में आकर कोई निर्णय लेंगे तो उसे आज आपको समस्या हो सकती है। परिवार में लोग आज आपकी बातों का मन रखेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपके मित्रों की मदद से समस्या दूर हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कुछ दैनिक आवश्यकताओं की  खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। बिज़नेस में यदि किसी योजना को बनाने के लिए सोच रहे थे, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जानकारी अवश्य करें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप कुछ व्यर्थ की भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आप अपने किसी काम के बिगड़ने से परेशान रहेंगे, लेकिन भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  दूर होगी। संतान की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको प्रसन्नता होगी। आपके किसी बड़े होते काम में आज किसी मित्र की ओर से अड़चन पैदा हो सकती है, जिससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको  किसी से धन संबंधित लेन देन के लिए बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी  दूर होगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बिज़नेस की किसी योजना की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए भी आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ विचार करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील लंबे समय से लटक रही थी, तो वह  पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, जो आपके खुशी का कारण बनेगा। आपका नौकरी के साथ साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाईम कार्य को करने का सपना भी पूरा होगा। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर बेवजह आपसी तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी बात के लिए जिद व जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े काम को हाथ से निकल जाने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Source: amarujala