बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। घटना पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराने की बात कही है।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वे ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आरएमए) को बार-बार बुलाते रहे, लेकिन वे महिला को देखने नहीं पहुंचे। कथित तौर पर डॉक्टर ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर नर्स उन्हें कॉल कर बुला लेगी। इसके बाद नर्स की देखरेख में ही प्रसव कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और कारोबारी के ठिकानों पर छापे
दिल्ली। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला के ससुर ने दर्द बयां करते हुए कहा, ‘बहू को हंसते-खेलते अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन वह लाश बनकर लौटी।’ परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

ग्राम पलारी निवासी तीरथ साहू की पत्नी वेदबाई साहू को 20 नवंबर की सुबह करीब 5:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद पति तीरथ साहू और ससुर महेश साहू उन्हें लेकर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सुबह करीब 6 बजे वेदबाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय केंद्र में नर्स कुमारी हेमलता ठाकुर मौजूद थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
18 हजार से 33 हजार रुपये तक पहुंच सकती बेसिक सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया नया अनुमान
18 हजार से 33 हजार रुपये तक पहुंच सकती बेसिक सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया नया अनुमान
नई दिल्ली। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अनुमान सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ससुर महेश साहू के मुताबिक, सुरक्षित प्रसव के लिए उन्होंने ग्रामीण चिकित्सा सहायक (आरएमए) सुनील कुमार देवांगन को कई बार फोन किया, लेकिन वे महिला को देखने नहीं पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्स की देखरेख में ही प्रसव कराने की तैयारी की गई।

मृत पैदा हुआ नवजात, मां की भी बिगड़ी हालत

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब 8:50 बजे प्रसव हुआ, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। बच्चे की मौत की खबर से परिवार घबरा गया। परिजनों ने नवजात की जांच और प्रसूता के बेहतर उपचार के लिए दोनों को धमतरी ले जाने की बात कही।

आरोप है कि नवजात की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने वेदबाई की हालत सामान्य बताते हुए उसे रेफर करने से मना कर दिया। बाद में महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे धमतरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा-विधानसभा की सीटें 50% बढ़ाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर को संसद में पेश करेगी सरकार
लोकसभा-विधानसभा की सीटें 50% बढ़ाने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर को संसद में पेश करेगी सरकार
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति ने रेफर करने की मांग की, स्टाफ ने बताया हालत सामान्य

वेदबाई के पति तीरथ राम साहू का कहना है कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कई बार आग्रह किया था कि यदि यहां इलाज संभव नहीं है तो उनकी पत्नी को धमतरी रेफर कर दिया जाए। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला की हालत सामान्य बताई और तत्काल रेफर नहीं किया।

बिना जानकारी दिए दस्तावेजों पर कराए हस्ताक्षर

तीरथ साहू ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। जब उन्होंने कागजात के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्हें कुछ नहीं बताया गया।

वेदबाई को धमतरी भेजने के दौरान स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आरएमए सुनील कुमार देवांगन का कहना है कि महिला के साथ मितानिन को भेजा गया था। वहीं, मितानिन लक्ष्मी सोनवानी के मुताबिक, वह नवजात को लेकर धमतरी गई थीं। उनके लौटने से पहले ही महिला को धमतरी भेजा जा चुका था।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप, NIT पास युवक गिरफ्तार
रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप, NIT पास युवक गिरफ्तार
राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था की कमी का दावा

ग्रामीण चिकित्सा सहायक सुनील कुमार देवांगन ने अपने ऊपर लगे लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में अनुभवी डॉक्टरों की कमी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।