रायपुर. 27 नवम्बर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में दो कार्यों के लिए कुल एक करोड़ 99 लाख आठ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-3 में 99 लाख नौ हजार रुपए की लागत से हाट-बाजार और वार्ड क्रमांक-7 में 99 लाख 99 हजार रुपए से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना, 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान शुरू
बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना, 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान शुरू
रायपुर, 27 नवंबर 2026/बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.