रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चालकों को पुराने और लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका मिलने जा रहा है। 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी लंबित ई-चालानों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में प्रकरणों का निपटारा कराने के इच्छुक वाहन मालिकों को 8 दिसंबर तक पंजीयन कराना होगा।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने बताया कि जिन वाहन चालकों के ई-चालान तीन महीने से अधिक समय से लंबित हैं, वे लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। इसके अलावा 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी ऐसे ई-चालान, जिन्हें न्यायालय में भेजा जा चुका है, उनका भी लोक अदालत में निपटारा किया जा सकेगा। इसके लिए वाहन चालकों को न्यायालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक अदालत में चालान के सेटलमेंट की भी संभावना है। प्रक्रिया के दौरान चालान की राशि में छूट अथवा कमी मिल सकती है, हालांकि यह संबंधित प्रकरण और सेटलमेंट की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा। निर्धारित समय में चालान का निराकरण नहीं कराने पर वाहन चालकों को आगे न्यायालय की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

शहर के 9 स्थानों पर करा सकेंगे पंजीयन

लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का निराकरण कराने के लिए वाहन मालिक 8 दिसंबर 2026 तक अपने नजदीकी यातायात थाने अथवा यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए शहर में 9 स्थान निर्धारित किए गए हैं।

– यातायात थाना तेलीबांधा

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– यातायात थाना पचपेड़ी नाका

– यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड

– यातायात थाना टाटीबंध

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– यातायात थाना भनपुरी

– यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड

– यातायात थाना शारदा चौक

ये खबर भी पढ़ें…
तुंहर टोकन ऐप से किसान मूलचंद ने स्वयं प्राप्त किया टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे खरीदी केंद्र
तुंहर टोकन ऐप से किसान मूलचंद ने स्वयं प्राप्त किया टोकन, 38 क्विंटल धान लेकर पहुंचे खरीदी केंद्र
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

– यातायात थाना कालीबाड़ी

– यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

ऑनलाइन भी देख सकते हैं लंबित चालान

वाहन मालिक घर बैठे भी अपने वाहन पर लंबित ई-चालानों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर वाहन नंबर अथवा चालान संबंधी विवरण दर्ज करना होगा।

ई-चालान पोर्टल: https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान प्रकरणों का पंजीयन कराकर लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण कराएं। समय पर चालान का भुगतान अथवा निराकरण नहीं कराने की स्थिति में संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।