नई दिल्ली, एजेंसी। मेमोरी चिप की लागत में तेजी से हो रही वृद्धि का असर अब स्मार्टफोन बाजार पर दिखने लगा है। प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें इस साल के अंत तक 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ सकती हैं। बाजार शोध कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के बाद कई उन्नत स्मार्टफोन की कीमत एक लाख रुपये से भी ऊपर पहुंच सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। ग्राहक अब फोन में बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, मजबूती और बिक्री के बाद बेहतर सेवा जैसी सुविधाएं चाहते हैं। ऐसे में कंपनियों के सामने बढ़ती लागत और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।

ये खबर भी पढ़ें…
केंद्र सरकार ने बदले पीयूसी नियम, पुराने और नए वाहनों के लिए अलग-अलग अवधि तय
केंद्र सरकार ने बदले पीयूसी नियम, पुराने और नए वाहनों के लिए अलग-अलग अवधि तय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच रही प्रीमियम श्रेणी

काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कुछ साल पहले भारत में एक लाख रुपये कीमत वाला स्मार्टफोन मिलना बेहद दुर्लभ था, लेकिन अब प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में यह कीमत धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियम श्रेणी के सबसे उन्नत स्मार्टफोन की कीमतें वर्ष 2025 की तुलना में 2026 के अंत तक 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ सकती हैं।

स्मार्टफोन की लागत में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी 40 फीसदी पार

स्मार्टफोन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप की कीमतों में बढ़ोतरी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कुल सामग्री लागत (बीओएम) में मेमोरी चिप की हिस्सेदारी 2025 की शुरुआत में करीब 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 40 प्रतिशत से अधिक हो गई है। साल के अंत तक इसके 43 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।

एआई डेटा सेंटर की मांग से बढ़ी चिप की कीमत

काउंटरपॉइंट रिसर्च के शोध निदेशक तरुण पाठक के मुताबिक, कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित डेटा सेंटरों की तेजी से बढ़ती मांग के कारण डीआरएएम और एनएएनडी मेमोरी की कीमतों में उछाल आया है। डीआरएएम का इस्तेमाल अस्थायी डेटा संग्रहण के लिए होता है, जबकि एनएएनडी मेमोरी में डेटा लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। चिप की लागत बढ़ने से स्मार्टफोन कंपनियां अपने उत्पादों के फीचर, कलपुर्जों और उत्पाद रणनीति की समीक्षा कर रही हैं, ताकि लागत को नियंत्रित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन
रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन
रायपुर 20 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओप्पो के स्मार्टफोन कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल

रिपोर्ट में स्मार्टफोन ब्रांडों की कीमतों में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया गया है। ओप्पो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 82 से 87 प्रतिशत तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी एप्पल के आईफोन की कीमतों में सालाना आधार पर 20 से 22 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। मेमोरी चिप की बढ़ती लागत का असर आने वाले समय में अन्य स्मार्टफोन कंपनियों के उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर शुल्क की तैयारी? सर्वे में लोगों ने जताई नाराजगी
2,000 रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर शुल्क की तैयारी? सर्वे में लोगों ने जताई नाराजगी
UPI पर प्रस्तावित MDR पर सर्वे के बड़े खुलासे: 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.