स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स करीब 1,000 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,500 अंक के ऊपर बंद हुआ। वाहन और बैंक शेयरों में मजबूती, विदेशी निवेशकों की लगातार लिवाली और ंिजसों की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 989.94 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढकर 83,021.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,012.06 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,043.87 अंक तक पहुंच गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 286.35 अंक यानी 1.14 प्रतिशत चढकर 25,514.30 अंक पर बंद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
धनतेरस पर शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी
धनतेरस पर शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी
धनतेरस के दिन घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयर में सबसे अधिक 7.58 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा 4.78 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 4.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.22 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.12 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 2.11 प्रतिशत चढ़े।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टेक मंिहद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंटरग्लोब एविएशन शामिल हैं। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख को लेकर चिंताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी रही।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार लिवाली और तांबे से लेकर कच्चे तेल तक ंिजसों की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला।” उन्होंने कहा, ”नवंबर में विदेशी निवेशकों के रिकॉर्ड निवेश से बाजार में नकदी की उपलब्धता बढ़ी है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भविष्य में मुद्रास्फीति और बा‘ (भुगतान) संतुलन को लेकर चिंताएं कम हुई हैं।” नायर के मुताबिक, ”तांबे और एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट से वाहन कंपनियों के लाभ मार्जिन में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। इससे वाहन शेयरों में तेजी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
रायपुर, 12 नवंबर 2026/ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा आई.टी.पी.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा उपभोग और बैंक शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। बैंंिकग सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।” एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।