बिलासपुर। शहर के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता (29) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायपुर, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला किसान हैं और उनकी खुशहाली एवं समृद्धि राज्य सरकार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उत्तम रविवार सुबह अपने कमरे से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार को संत नगर के पास सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
धान खरीदी के पहले दिन किसानों का आत्मीय स्वागत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उत्साह के साथ शुरू हुआ उपार्जन
रायपुर, 16 नवंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.