हैंडलर्स ने एक महिला को ही अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लिया और उसे विस्फोट की वारदात में शामिल किया. यही वजह है कि इस मामले को रिवर्स हनीट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, यह जांच का विषय है कि महकदीप को किस हद तक जानकारी थी और उसने किन परिस्थितियों में कथित तौर पर इस वारदात में भूमिका निभाई.

81 लाख मोबाइल नंबरों के डेटा की हुई जांच

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़े स्तर पर पड़ताल की. श्रीविजयनगर और रामसिंहपुर थाना क्षेत्रों में करीब 150 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. वहीं, लगभग 81 लाख मोबाइल नंबरों और इंटरनेट कॉलिंग से जुड़े डेटा की जांच की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
सीबीएसई की नई पहल: प्राचार्यों को कौशल शिक्षा की आधुनिक तकनीकों से कराएगा रूबरू
सीबीएसई की नई पहल: प्राचार्यों को कौशल शिक्षा की आधुनिक तकनीकों से कराएगा रूबरू
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले श्रीगंगानगर पहुंचकर इलाके की रेकी की थी. वे बठिंडा से टैक्सी के जरिए विजयनगर आए थे और एक होटल में ठहरे थे. पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मदद करने के संदेह में तीन लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

  • अब पाकिस्तानी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एजेंसियां

14 नवंबर को राजस्थान एटीएस के एडीजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में टीम गुरदासपुर पहुंची. वहां गुरदासपुर एसपी आदित्य की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए महकदीप और दविंदर को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद दोनों को श्रीगंगानगर लाया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
बाजार में विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा नेता के पति की अस्पताल में मौत
बाजार में विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा नेता के पति की अस्पताल में मौत
पश्चिम बंगाल। उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित सोदपुर साइडिंग बाजार में विवाद के दौरान कथित मारपीट में भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.